फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Service: देहरादून-बंगलूरू के बीच विस्तारा की सीधी फ्लाइट शुरू, पहले दिन गए 112 यात्री आए 180

Thu, 21 Mar 2024 11:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है। इसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं, जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं।
विज्ञापन
विमान - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमानन कंपनी विस्तारा ने बृहस्पतिवार से देहरादून-बंगलूरू के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इसके बाद हवाई यात्रियों के पास देहरादून-बंगलूरू के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मिल गया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय 2:20 बजे के स्थान पर करीब एक घंटा विलंब से साढ़े तीन बजे एयरपोर्ट पर 180 यात्रियों को लेकर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट से यह उड़ान तीन बजे के स्थान पर शाम करीब साढे़ चार बजे वापस 112 यात्रियों को लेकर बंगलूरू के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट के शुरू होने से विस्तारा की देहरादून एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की तीन उड़ान सेवा हो गई हैं।

वहीं, देहरादून-बंगलूरू हवाई रूट पर इंडिगो पहले से ही अपनी फ्लाइट संचालित कर रहा है। इसके बाद अब बंगलूरू के लिए इंडिगो और विस्तारा की दो उड़ानें हो गई हैं, जिससे हवाई यात्रियों को इस हवाई रूट पर सफर करने के लिए दो विकल्प मौजूद हो गए हैं। विस्तारा ने अपने 180 सीटर विमान से इस रूट पर फ्लाइट सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


Electricity Crisis: राहत की खबर...उत्तराखंड को केंद्रीय कोटे से तीन महीने के लिए मिली 150 मेगावाट बिजली
विज्ञापन


विलंब से पहुंचीं दिल्ली और मुंबई की उड़ानें
बृहस्पतिवार को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई वाली दो उड़ानें विलंब से एयरपोर्ट पहुंचीं। इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान शाम साढे़ पांच बजे के स्थान पर लगभग डेढ़ घंटा विलंब से शाम 6:50 बजे पहुंचीं। वहीं, इंडिगो की दूसरी दिल्ली वाली उड़ान शाम छह बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा विलंब से शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें