एसडीएम एपी बाजपेयी ने बताया कि हेरीटेज एविएशन हेलीकॉप्टर सेवा देगी। संचालन पवन हंस का होगा। राज्य के सभी हेलीपैड की देखरेख पवन हंस के जिम्मे होगी। कहा कि डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन से हेलीकाप्टर उड़ाने की अनुमति मिलती है जबकि उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी और प्रशासन भी इस पर नजर रखेंगे।
हल्द्वानी से पंतनगर भी जा सकेंगे
अगर आपको दिल्ली के लिए हवाई सेवा लेनी है तो हल्द्वानी से पंतनगर भी हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं। एसडीएम बाजपेयी ने बताया कि पंतनगर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा की सुविधा है। सेवा शुरू होने के बाद हल्द्वानी से पंतनगर भी जा सकेंगे और वहां से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ सकेंगे।