फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून से वाराणसी के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, सीएम त्रिवेंद्र ने किया शुभारंभ

Sat, 28 Sep 2019 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून से वाराणसी के लिए हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवाई सेवा का शुभारंभ किया। सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि अब तक 23 से अधिक शहरों के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है।  ढाई साल में ही उत्तराखण्ड में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर, बल्कि रोड, एयर और रोप वे कनेक्विटी बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। इससे राज्य में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन


26 अक्टूबर तक एयर इंडिया सप्ताह में दो दिन यानि बुधवार और शनिवार का सेवा का संचालन करेगा। इसके बाद समय सारिणी दोबारा से निर्धारित कर हवाई सेवा बढ़ाई जा सकती है। देहरादून से शुरू होने वाली एयर इंडिया की यह तीसरी फ्लाइट होगी। इस सेवा के शुरू होने से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और नौकरी पेशा लोग कम समय में बनारस पहुंच सकेंगे।

अक्टूबर में बनारस से कोलकाता के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। एयर ट्रैफिक को देखते हुए इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन और उसके बाद इसे नियमित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें