फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: उत्तराखंड और नेपाल के बीच जल्द शुरू हो सकती है हवाई सेवा, सरकार ने बनाई ये योजना

Wed, 19 Oct 2022 08:11 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा के संबंध में नेपाल पर्यटन परिषद के निदेशक शोध, योजना और निगरानी मणि आर. लिमिछाने से दूरभाष पर बात की है। पर्यटन मंत्री महाराज ने उन्हें इस सेवा के संचालन के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड और नेपाल के बीच हवाई सेवा जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार नेपाल और बुद्धा एयरलाइंस से बातचीत कर रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी पहल की है। बुधवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उत्तराखंड और नेपाल के बीच बुद्धा एयरलाइंस की हवाई सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: फूट-फूट कर रो पड़े रमेश, बोले- छह लोगों के साथ आया था, तीन शव लेकर जा रहा हूं...

बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा के संबंध में नेपाल पर्यटन परिषद के निदेशक शोध, योजना और निगरानी मणि आर. लिमिछाने से दूरभाष पर बात की है। महाराज ने उन्हें इस सेवा के संचालन के लिए राज्य की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी सहमति व्यक्त की है। महाराज ने कहा कि नेपाल की हवाई सेवा से जहां दोनों जगह के लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


22 नवंबर से शुरू होगी श्रीराम बारात

इस बार उत्तराखंड से श्रीराम बारात शुरू होगी, जो नेपाल के जनकपुरी तक जाएगी। 22 नवंबर को बारात देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर से शुरू होगी। लखनऊ होते हुए 28 नवंबर को जनकपुरी पहुंचेगी। महाराज ने बताया कि इसकी तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन

रिजार्ट-हट से देख सकेंगे स्टार गेजिंग

महाराज ने कहा कि प्रदेश में एस्ट्रो टूरिज्म की अपार संभावना को देखते हुए प्रदेश के रिजार्ट और हट में स्टार गेजिंग की व्यवस्था की जाएगी। उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के पर्यटक जल्द ही यहां के रिजार्ट और हट से स्टार गेजिंग देख सकेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें