फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: 19 दिसंबर से देहरादून-पंतनगर के बीच कर सकेंगे हवाई सफर, सिर्फ इतना होगा किराया 

Sun, 09 Dec 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पंतनगर
विज्ञापन
air india
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान के अंतर्गत एयर इंडिया की ओर से पंतनगर-देहरादून के बीच 19 दिसंबर से शुरू की जा रही फ्लाइट के किराये में उत्तराखंड सरकार की तरफ से सब्सिडी भी मिलेगी।

विज्ञापन


यह सब्सिडी तीन साल तक जारी रहेगी। एयर इंडिया देहरादून और पंतनगर के बीच 72 सीटर विमान उड़ेगा। इसका किराया 500 रुपये से 2500 रुपये तक रहेगा।  टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन होगी और 15 दिसंबर से टिकट बुक कराए जा सकेंगे। 

एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एअर इंडिया और उत्तराखंड सरकार के बीच फ्लाइट को लेकर एमओयू हो गया है। फ्लाइंग शेड्यूल भी जारी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार फ्लाइट हफ्ते में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से रवाना होकर प्लेन दिन में तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 30 मिनट बाद 3:30 बजे प्लेन पंतनगर से जॉलीग्रांट के लिए उड़ान भरेगा। 

उन्होंने बताया कि पंतनगर से दिल्ली के बीच बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट चलती है। दिल्ली से पंतनगर फ्लाइट एक बजे पहुंचती है। पंतनगर से आधा घंटे बाद फ्लाइट 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है।

दिल्ली पंतनगर के बीच किराया पांच से आठ हजार रुपये तक है। इधर, एअर इंडिया के पंतनगर स्टेशन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से पंतनगर के बीच फ्लाइट सामान्य रूप से चल रही है। देहरादून और पंतनगर के बीच 19 दिसंबर से चलने वाली फ्लाइट का शेड्यूल पंतनगर स्टेशन को नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें