फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरु

Wed, 15 Oct 2014 01:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया की एलायंस एयर फर्स्ट फ्लाइट के दिल्ली से पंतनगर पहुंचने के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ऐन मौके पर यात्रियों ने कैंसल किए टिकट
अलबत्ता, पहले दिन दिल्ली से यहां सिर्फ पांच यात्री और स्टाफ के तीन लोग ही आए, जबकि यहां से दिल्ली के लिए कुल 11 लोग गए। इनमें नौ यात्री एक ही परिवार के थे। कम यात्री आने के सवाल पर एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों ने ऐन मौके पर टिकट कैंसल करा दी थीं।

एयर इंडिया की एलायंस एयर की इस फर्स्ट फ्लाइट को 3.20 बजे पंतनगर पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट 4.32 बजे पंतनगर लैंड हुई।

पंतनगर से विमान ने शाम 5:06 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 04.55 बजे फ्लाइट को दिल्ली के लिए फ्लैग ऑफ किया।

सीएम 4:25 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच गए थे। जहाज के उतरने पर वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों का उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पंतनगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस दौरान बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजेश शुक्ला, इंडियन एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर बीडी पोखरिया आदि थे।

फ्लाइट ने दूर कर दी चिंता
दिल्ली-पंतनगर के बीच हवाई सेवा ने अहमदाबाद की सेजल पटेल की बड़ी चिंता दूर कर दी। सेजल के पिता पिछले दिनों उत्तराखंड घूमने आए थे। कुछ दिन पूर्व रानीखेत में उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। दोस्तों ने सेजल के पिता को हल्द्वानी स्थित बृजलाल अस्पताल में भर्ती कराया और अहमदाबाद स्थित घर पर सूचना दी।

इसके बाद अहमदाबाद से सेजल के चाचा, भाई, ताऊ और अन्य रिश्तेदार हल्द्वानी पहुंच गए। अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद उन्हें हल्द्वानी से दिल्ली होते हुए अहमदाबाद जाना था। पिता को आरामदायक सफर कराकर कैसे दिल्ली तक ले जाएं यह सोचकर सेजल परेशान थीं।
विज्ञापन


जब उन्हें पता चला कि पंतनगर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है तो उन्होंने तुरंत पंतनगर से दिल्ली के लिए एयर टिकट करवा लिया और मंगलवार को शुभारंभ फ्लाइट से उनके परिवार के नौ सदस्य यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें