फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा करने के लिए चुनी डॉक्टर बनने की राह, ऐसी लिखी सफलता की इबारत

Fri, 14 Jun 2019 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजसेवा करने के लिए विकास साहनी ने डॉक्टर बनने की राह चुनी है। उन्हें दो साल के प्रयास के बाद सफलता मिल गई। विकास ने एम्स प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 1172वीं रैंक हासिल की है जबकि ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 254 है।

विज्ञापन


मूलरूप से ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा निवासी साहनी परिवार के लिए यह साल खुशियां लेकर आया। दो साल की मेहनत के बाद इस साल विकास कुमार साहनी ने जहां नीट में ऑल इंडिया 613वीं (ओबीसी में 134वीं) रैंक हासिल की है, वहीं एम्स में ऑल इंडिया 1172वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन

विकास ने बताया कि उन्होंने 2017 में 96 प्रतिशत अंकों के साथ खटीमा से ही 12वीं की थी। इसके बाद से वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गए थे। गत वर्ष उन्होंने नीट और एम्स की परीक्षाएं दी थी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।

इस साल मेहनत से दोबारा तैयारी की और सफलता हासिल की है। वह समाजसेवा के लिए डॉक्टर बनना चाहते हैं। उनके पिता राम बलि साहनी खटीमा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं जबकि मां चंद्रकला देवी गृहिणी हैं। विकास के शिक्षक विपिन बलूनी का कहना है कि एक साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सफलता की इबारत लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें