फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश के 100 स्कूलों में एआई आधारित कॅरिअर लैब होगी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक और संस्था के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के 100 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में एआई आधारित कॅरिअर लैब स्थापित होगी। इसे लेकर समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक और बियान्ड मेन्टॉर संस्था के बीच एमओयू हुआ।
अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ़ मुकुल सती के मुताबिक स्कूलों में कॅरिअर काउंसलर की तैनाती कर छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी। कक्षा छह से छात्र-छात्राओं को विषयों के चयन को लेकर बताया जाएगा। योजना की इसी महीने पीएम श्री जीजीआईसी श्रीनगर से शुरूआत होगी। नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी बीपी मैंदोली के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है। उन्हें इसके माध्यम से कॅरिअर चयन, व्यक्तिगत योग्यता मूल्यांकन और भविष्य के रोजगार अवसरों की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में
संस्था के सीईओ सौरभ कुमार, वीसी थपलियाल, जगमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें