होम स्टे व आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं
उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार की ज्यादा संभावनाएं हैं। गांव लौटे प्रवासियों ने होम स्टे, रेस्टोरेंट व आतिथ्य क्षेत्र में व्यवसाय शुरू किया। पौड़ी जिले में 348, अल्मोड़ा में 232, टिहरी में 186, चमोली में 108, चंपावत में 108 प्रवासी पर्यटन क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे हैं। टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, उत्तरकाशी व चमोली जिले में डेयरी, मधुमक्खी पालन, व बकरी पालन में प्रवासी अच्छा काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बिजली मामले में पनाश वैली एसोसिएशन की पुनर्विचार याचिका खारिज, मेंटेनेंस शुल्क भी थी वसूल रही
प्रवासियों की सफलता की कहानी सामने लाएगा आयोग
पलायन आयोग की ओर से गांव में स्वरोजगार शुरू करने वाले प्रवासियों की सफलता की कहानी को सामने लाएगा। इससे अन्य प्रवासियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बीते पांच साल में गांव लौटे प्रवासी अलग-अलग क्षेत्रों में स्वरोजगार में बेहतर काम कर रहे हैं। साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। आयोग अब ऐसे प्रवासियों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का संग्रहण करेगा।