फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मैंद्रथ प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर के संचालन पर बनी सहमति

Wed, 02 Sep 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता, पंचायत को मिलेगा 50 प्रतिशत शुद्ध लाभांश
विज्ञापन

- स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता, भवन का स्वामित्व ग्राम पंचायत के पास रहेगा
- अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में संचालन को लेकर बनी महत्वपूर्ण सहमति
- हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत संचालन, रखरखाव और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिला पंचायत निभाएगी
त्यूणी। चकराता ब्लॉक की मैंद्रथ ग्राम पंचायत में स्थापित प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर के संचालन पर महत्वपूर्ण सहमति गठित की गई है। बुधवार को आयोजित बैठक में स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में प्राथमिकता देने, भवन का स्वामित्व ग्राम पंचायत के पास रखने और प्लास्टिक बिक्री के शुद्ध लाभांश का 50 प्रतिशत पंचायत को देने पर सहमति बनी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह के निर्देश पर आयोजित बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, गौरव तिवारी, कनिष्ठ अभियंता सचिन त्रिपाठी, डॉ. हर्ष पंत, ग्राम प्रधान अनिता डोभाल और पूर्व ग्राम प्रधान रमेश डोभाल सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में तय हुआ कि प्लास्टिक कलेक्शन सेंटर में कार्य के लिए मैंद्रथ के स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी। सेंटर के लिए आवश्यक वर्करों की उपलब्धता ग्राम पंचायत की ओर से कराई जाएगी। पूर्व प्रधान रमेश डोभाल ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
यह भी स्पष्ट किया गया कि सेंटर भवन का स्वामित्व ग्राम पंचायत मैंद्रथ के पास ही रहेगा। उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत सेंटर के संचालन, रखरखाव और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी जिला पंचायत निभाएगी। सेंटर में केवल सूखा प्लास्टिक एकत्र किया जाएगा जिसे बेल बनाकर सुरक्षित रखा जाएगा।
प्लास्टिक बेल की बिक्री के बाद संचालन संबंधी खर्च घटाने पर बचने वाले शुद्ध लाभांश का 50 प्रतिशत ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। पंचायत इस धनराशि को ओएसआर के रूप में ग्राम विकास कार्यों में उपयोग कर सकेगी। बैठक में बिना पूर्व सूचना लगाए गए ताले को हटाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिता डोभाल और पूर्व प्रधान रमेश डोभाल ने कहा कि पंचायत संपत्ति ग्राम सभा की धरोहर है। पंचायत के अधिकारों की रक्षा के साथ स्थानीय ग्रामीणों का हित और रोजगार प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें