अग्रवाल समाज की ओर से निशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अग्रवाल समाज के प्रदेशभर के युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं।
यह जानकारी बुधवार को प्रेस क्लब में सगठन के जिला महामंत्री संजय गर्ग ने पत्रकारों को दी। इस अवसर पर संजय गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग रखी और जल्द ही अग्रोहा धाम की यात्रा के आयोजन की बात कही। इस मौके पर ऋतु गोयल को संगठन की महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया।