फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: युवा ध्यान दें...उत्तराखंड में शुरू हुए आवेदन, पहले कंप्यूटर परीक्षा फिर होगी भर्ती रैली

Fri, 17 Feb 2023 09:04 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (एआरओ) अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और लैंसडौन ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस बार युवाओं को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी, फिर भर्ती रैली होगी।

विज्ञापन


Uttarakhand: प्रादेशिक सेना की चार कंपनियों का कार्यकाल 2028 तक बढ़ा, 400 पूर्व सैनिक हैं कार्यरत

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के तहत इस बार भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन कॉमन एग्जाम होगा, जो कि कंप्यूटर आधारित होगा। दूसरा चरण भर्ती रैली का होगा। आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन एग्जाम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


सेना की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, प्रति उम्मीदवार 500 रुपये खर्च आ रहा है, जिसका आधा 50 प्रतिशत सेना वहन करेगी। ई-मेल, मोबाइल नंबर, आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के हर चरण में अपना आधार कार्ड बतौर प्रमाण साथ रखना होगा। भर्ती के लिए 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षाएं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच होंगी। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन

किस ऑफिस से कहां की भर्ती

  • अल्मोड़ा- अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर।
  • पिथौरागढ़- पिथौरागढ़ व चंपावत।
  • लैंसडोन- उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून।
  • यहां करें आवेदन- www.joinindianarmy.nic.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें