विशेषज्ञ पूर्व प्रशिक्षक पूर्व सूबेदार मेजर हरी सिंह नेगी के सुझाव
-दौड़ लगाते वक्त घबराने की जरूरत नहीं है।
-दौड़ते वक्त 100 गज तक शरीर गर्म करें, इसके बाद एक दूसरे के शरीर से बचाव करते हुए स्पीड बढ़ाएं।
-पंजों और शरीर को जितना छोटा करेंगे, हवा कतई बाधक नहीं बनेगी।
-दौड़ते वक्त लंबी लंबी सांसे लेना स्वाभाविक है, थकान होगी लेकिन हिम्मत नहीं हारनी है, समय के अनुसार दौड़ खत्म करें।
-दौड़ में आगे निकले युवक के पैर से पैर मिलाएं, जो पांव उसका आगे निकल रहा है, वही पांव आपको भी आगे करना है, कुछ देर में आप उसे पछाड़ देंगे।
रोडवेज ने चलाई दो अतिरिक्त बसें
अल्मोड़ा से शुक्रवार को भर्ती रैली के लिए कई युवा रानीखेत के लिए रवाना हुए। भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं की सुविधा के मद्देनजर रोडवेज डिपो अल्मोड़ा ने दो अतिरिक्त बसें लगाई हैं।
हल्द्वानी से भी काफी संख्या में युवा रानीखेत पहुंच रहे हैं। रोडवेज के एजीएम विजय तिवारी ने बताया कि अल्मोड़ा डिपो से भर्ती रैली के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। बसों की डिमांड आएगी तो और अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। भर्ती रैली में जाने वाले युवाओं को उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।