फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agnipath Protest: राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सपा प्रदेश अध्यक्ष बेहोश

Wed, 29 Jun 2022 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे पूर्व सीएम सहित कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। राजभवन जाने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ बहस हुई, लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। 
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के विरोध में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निपथ योजना के विरोध में वरिष्ठ नागरिकों और राजनीतिक पार्टियों के साथ राजभवन जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य लोगों को पुलिस ने रोक लिया। पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। इस तरह की योजनाएं थोप कर देश के भविष्य को सकंट में डाला जा रहा है। 

विज्ञापन


अग्निपथ के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने बुधवार को शहर में जमकर हल्ला बोला। पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही कई राजनीतिक संगठन भी जुड़े। इस दौरान सभी लोग राजभवन की ओर बढ़े। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

काफी देर तक यहां सभी प्रदर्शनकारी राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी यही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ज्ञापन देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान बैरिकेडिंग के समीप चक्कर खाकर गिर गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दादी के पीछे लगी पुलिस: हरकी पैड़ी पर खतरनाक स्टंट दिखाकर सोशल मीडिया पर छाई, अब करनी पड़ेगी भरपाई
विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत जब युवा सेवानिवृत्त होकर युवा लौटेगा तो उसके भविष्य के सामने बड़ा शून्य खड़ा होगा क्योंकि पेंशन ग्रेच्युटी सहित अन्य सुविधाओं के लाभ से वह वंचित रहेगा। पूर्व सीेएम ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें