फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछुवादून में आंदोलनकारियों को सम्मान, बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 09 Nov 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर, हरबर्टपुर, सेलाकुई और डाकपत्थर में आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

- शहीद स्थल पर कांग्रेस ने किया जल, जंगल, जमीन पर मूल निवासियों के हक का आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/हरबर्टपुर/सेलाकुई। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पछुवादून क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के योगदान को याद किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में आंदोलनकारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, जबकि विभिन्न स्थानों पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सेलाकुई, विकासनगर, हरबर्टपुर और डाकपत्थर में दिनभर स्थापना दिवस की धूम रही।
प्रदेश सरकार के तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने आंदोलनकारियों के संघर्ष को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों, विशेषकर मातृशक्ति का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। विधायकों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, अतुल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदों के सपनों का प्रदेश बनाने का संकल्प
विकासनगर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर राज्य आंदोलन के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान के बावजूद राज्य स्थापना के मूल उद्देश्य आज भी अधूरे हैं। उन्होंने प्रदेश के जल, जंगल और जमीन पर मूल निवासियों के अधिकार की वकालत करते हुए शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, विकास शर्मा, आशीष पुंडीर, राजेंद्र बिंजोला, नीरज रोहिला आदि मौजूद रहे।
दीपदान कर मांगे आंदोलनकारियों के हक
हरबर्टपुर में पछुवादून विकास मंच ने राज्य के शहीदों की स्मृति में दीपदान किया। मंच के संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि आंदोलनकारियों के बलिदान से ही उत्तराखंड अस्तित्व में आया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जिन आंदोलनकारियों का अभी तक चिह्नीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें जल्द चिह्नित कर सम्मानित किया जाए। इस अवसर पर चौधरी सुनील तोमर, नरेश कुमार, संजय कोयल समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नागरिक निभाएं जिम्मेदारी
डाकपत्थर में स्थानीय निवासियों और इंटक पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर स्थापना दिवस की खुशियां बांटीं। इंटक जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र कुकरेती, सीमा कुकरेती, विपिन चंद जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें