फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी महिलाओं को गौरव सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रविवार को रेसकोर्स स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में गढ़रत्न प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार एवं साहित्यकार डॉ. नरेन्द्र सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को गौरव सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य निर्माण के लिए प्रदेश की महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना राज्य निर्माण में योगदान दिया है। इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, ओमी उनियाल, रविन्द्र जुगरान, रामलाल खंडूड़ी, प्रदीप कुकरेती, कविलाश नेगी, जयदीप सकलानी, मोहन रावत आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में आनंदी रावत, सुशीला बलूनी, उषा नेगी, निर्मला बिष्ट, सरोज डिमरी, सरोज पंवार, सरिता गोड, उषा रावत, भुवनेश्वरी कठेत, पुष्पलता सिलमाना, सत्या पोखरियाल, द्वारिका बिष्ट, शकुन्तला रावत, कमला भट्ट, प्रभा बहुगुणा, कुसुमलता शर्मा, देवेस्वरी रावत, राजेश्वरी रावत, शकुंतला बामराड़ा, लक्ष्मी बिष्ट, राजेश्वरी परमार, सुशीला चंदोला, सरोजनी चौहान, रामेश्वरी बर्थवाल, बीना बहुगुणा, माला रावत, पुष्पा सकलानी, केशव उनियाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें