फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद पत्नी मिली तो पति ने ली 'अग्निपरीक्षा'

Sun, 28 Sep 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी क्षेत्र से दो माह पहले लापता महिला जब पति को मिली तो पति ने उसे अपनाने के पहले उसका शुद्धिकरण कराया।
विज्ञापन


पति ने थाने में ही गंगाजल से नहलाकर बाकायदा पंडित की मौजूदगी में पति ने महिला से दोबारा शादी कर उसे अपना लिया। महिला दो माह पूर्व लापता हो गई थी। उसे पुलिस ने हरिद्वार में एक युवक के साथ बरामद कर लिया था।

मामला उत्तरकाशी के भटवाड़ी क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला 13 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। उसे मल्ला से बस पर बैठकर जाते हुए देखा गया।

महिला के पति की ओर से तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने हरिद्वार में महिला को हिंदूपुर बिजनौर निवासी युवक के साथ बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जबरन धर्मपरिवर्तन कर बलात्कार का आरोप

एसआई गजेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि महिला ने फोन पर युवक से मित्रता होने और अपनी मर्जी से उसके साथ जाने की जानकारी दी है। इधर, महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि युवक उसे जबरन बिजनौर ले गया और धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर उसका बलात्कार किया।

उसने बताया कि धर्म परिवर्तन कर उसका नाम सकीना रखा गया। तहरीर में छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपये फिरौती मांगने का भी आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने पुलिस ने युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कुछ और कहती है पुलिस
पुलिस ने लापता महिला को ढूंढ निकाला है। शुरूआती पूछताछ में महिला ने अपनी मर्जी से युवक के साथ भागने की बात कही है। बुधवार को महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसमें यदि जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण एवं उत्पीड़न की बात सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
-जेआर जोशी, एसपी उत्तरकाशी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें