फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मित्तल दंपती की जमीन हड़पने का फिर प्रयास, पत्नी के भतीजे पर आरोप, चार पर एफआईआर

Mon, 24 Jul 2023 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दिवंगत डीके मित्तल की सहारनपुर हाईवे पर करोड़ों रुपये की जमीन है। इस पर कई माफिया की नजर है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़पति डीके मित्तल की क्लेमेंटटाउन स्थित जमीन को एक बार फिर बेचने का प्रयास हुआ है। आरोप डीके मित्तल की पत्नी के भतीजे पर लगा है। उसने फर्जी वसीयत के आधार पर इस जमीन को 11 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी कर ली थी। इस बीच शिकायत आई तो मित्तल की पत्नी के भतीजे समेत चार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस जमीन को बेचने के मामले में पहले भी चार लोग गिरफ्तार हुए थे।

विज्ञापन


एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया, दिवंगत डीके मित्तल की सहारनपुर हाईवे पर करोड़ों रुपये की जमीन है। इस पर कई माफिया की नजर है। कई लोगों ने इसे फर्जीवाड़ा कर बेचने का प्रयास किया है। इसी बीच शुक्रवार को अमेरिका में रहने वाले मित्तल के भांजे शिल्प अग्रवाल ने शिकायत की है। बताया कि उनके मामा-मामी की सभी संपत्तियों की बिक्री पर रोक का स्टे है। उनकी मामी सुशीला मित्तल के नाम पर सुभाष रोड पर एक जमीन है। इस जमीन को उनका भतीजा चंदन महाजन निवासी संतनगर, पठानकोट बेचना चाह रहा है।

इसके लिए उसने फर्जी वसीयत बनाई है। इसके आधार पर उसने 11 करोड़ रुपये में किसी से सौदा भी कर लिया। वसीयत बनाने में सेवक शहनवाल निवासी पटिया, अंबहड़ा पीर, नकुड़, सहारनपुर, दस्तावेज लिखने वाले सुरेश राठौर निवासी नकुड़, सहारनुर और भारत निवसी न्यू भगत सिंह कॉलोनी, सहारनपुर ने साथ दिया। फर्जी वसीयत को 27 फरवरी 2015 में तैयार करना दर्शाया गया है। एसओ ने बताया, जांच में पता चला कि सुशीला मित्तल ने इस प्रकार की कोई वसीयत किसी के नाम नहीं की है। ऐसे में सुशीला मित्तल के भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सरकार में निहित करने के लिए भेजी थी रिपोर्ट
बता दें कि मित्तल दंपती की कोरोनाकाल में मृत्यु हो चुकी है। उनकी जमीनों को बेचने पर स्टे लगा हुआ है। इस बीच जब पिछले दिनों फर्जीवाड़ा सामने आया था तो पुलिस ने इस जमीन को सरकार में निहित करने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी। इस पर अभी फिलहाल जांच चल रही है। जल्द ही जमीन सरकार में निहित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें