फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के नाम सुसाइड नोट लिखकर IIM के छात्र ने लगाई फांसी, बातें पढ़कर नम हो जाएंगी आंखें

Sat, 18 Nov 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मां के नाम एक दर्दभरा पत्र लिखकर आईआईएम के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। उसने अपनी मां के नाम खत लिखा उसमें मिलखी बातें पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी।
विज्ञापन


छात्र ने लिखा कि ‘मां मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाऊंगा, मैं अपनी जिंदगी खुद खत्म कर रहा हूं। मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।’ सफेद कागज पर ये चंद अल्फाज लिखकर आईआईएम के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कच्छ (गुजरात) निवासी यश ठक्कर (22) पुत्र बसंती भाई ठक्कर कुंडेश्वरी स्थित आईआईएम में एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पहले टर्म की परीक्षा हो चुकी थी। शुक्रवार शाम चार बजे से उसके दूसरे टर्म की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने देखा लटका हुआ शव

वह परीक्षा देने नहीं पहुंचा तो सहपाठियों को कुछ शंका हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद सहपाठियों ने जब यश के कमरे पर जाकर देखा तो वह अंदर से बंद मिला।  छात्रों से जानकारी मिलने पर आईआईएम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी तो सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा और कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोला तो यश ठक्कर पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जो यश ने अपनी मां को संबोधित कर लिखा है। इसमें उसने मां की आशाएं पूरी न कर पाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है।

आईआईएम के निदेशक गौतम सिन्हा ने बताया कि परिसर में काउंसलर और चिकित्सक मौजूद रहते हैं। अगर कोई छात्र दिक्कत महसूस करता है तो उसकी काउंसलिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मृत छात्र के माता-पिता व उसके चाचा को दे दी गई है। उसके चाचा संजय ठक्कर गुजरात में जिला न्यायाधीश हैं। वह शनिवार दोपहर तक काशीपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें