I
I दून नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला रोमांचक होता दिखाई दे रहा है। नामांकन वापसी के बाद अब पांच और वार्डों में दोनों दलों के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इतने ही वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय बना है।I
Iपिछले कई दिनों से चल रहे प्रयास के बाद कई वार्डों से नामांकन वापस हुए। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच वार्ड-47 चंदर रोड, वार्ड-59 गुजराड़ा मानसिंह, वार्ड-एक मालसी, वार्ड-2 विजयपुर और वार्ड-27 झंडा मोहल्ला से नामांकन वापस होने की वजह से अब भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी ही आमने सामने बचे हैं। इसके अलावा वार्ड-60 नेहरू ग्राम, वार्ड-61 आमवाला तरला, वार्ड-67 मोहकमपुर,वार्ड- 85 मोथरोवाला, वार्ड-95 नत्थनपुर में अब त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।
I
I
I
Iपहले सिर्फ इन वार्डों में थी सीधी और त्रिकोणीय टक्करI
Iनामांकन पत्र जब जमा किए गए थे उस समय वार्ड-16 बकरालवाला,वार्ड-17 चुक्खुवाला, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-29 डालनवाला द्वितीय, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-32 बल्लुपुर, वार्ड-37 बसंत विहार, वार्ड-45 गांधीग्राम, वार्ड-50 राजीव नगर, वार्ड-71 पटेलनगर पूर्वी में भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी ने अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया। इनके अलावा दून नगर निगम के 27 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर तीन-तीन पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र आरओ को सौंपा।I