फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, दो दिन तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Fri, 05 Jan 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में ठंडक बढ़ने पर मसूरी क्षेत्र में रात का तापमान माइनस में पहुंच रहा है। वहीं आगामी दो दिनों तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बृहस्पतिवार को यहां का पारा माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया था।

विज्ञापन


इससे पूरे क्षेत्र में ठंडक और गलन बढ़ गई है। आज मसूरी क्षेत्र में दिन के समय भी अधिकतम तापमान चार डिग्री के आसपास ही रहने का अनुमान है। इसका असर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों पर भी पडे़गा।

नए साल के आगमन के साथ ही ठंड में खासी बढ़ोतरी हुई है। विशेषकर पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान लगातार घट रहा है। ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी कम हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश के असार

बृहस्पतिवार को मसूरी क्षेत्र में अधिकतम तापमान पांच और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री तक पहुंच गया। आज यहां अधिकतम चार और न्यूनतम माइनस पांच डिग्री तापमान रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी दून में बृृहस्पतिवार को धूप तो खिली, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। दून समेत आसपास के इलाकों में आज दिन के  समय तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात को इसमें खासी गिरावट आएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इससे ठंड और गलन में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड में वृद्धि होगी। आज प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। अन्य स्थानों पर धूप खिली रहेगी, लेकिन इसमें ताप बहुत कम होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में गिरने वाले पाले की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें