सभी ने कहा कि एडवेंचर से जुड़े लोगों ने लाखों का ऋण बैंक से लेकर पैराग्लाइडिंग, कायकिंग, जोरजिंग में पैसे लगाए है। पर्यटन सीजन में एडवेंचर बंद होने से लोग ऋण का पैसा कैसे चुका पाएंगे? इसके लिए राज्य सरकार जल्द कोई ठोस नीति तैयार करें। एडवेंचर संचालक नितिन राणा ने बताया कि इस समस्या को हल करने के लिए एक शिष्टमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से 28 जून को मिलेगा। एडवेंचर बंद होने से सैलानी भी मायूस होकर लौट रहे हैं।
कई पैराग्लाइडिंग संचालकों ने की आदेश की अवहेलना
हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में सरकार से दो सप्ताह में एडवेंचर के लिए नीति बनाने के निर्देश देते हुए साहसिक खेलों पर रोक लगाई है। इधर कुछ पैराग्लडिंग संचालकों की ओर से कोर्ट के आदेशों का पालन न कर पैराग्लाडिंग की उड़ान भरी। इसके चलते अन्य पैराग्लाइडिंग संचालकों ने इसे कोर्ट के निर्देशों की अवमानना बताया और इससे उनमें साथियों के प्रति नाराजगी देखने को मिली।