फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में रणजी ट्रॉफी की भागीदारी पर बना संकट, BCCI और सीओए आए आमने-सामने

Fri, 22 Jun 2018 10:54 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली/देहरादून
विज्ञापन
BCCI
विज्ञापन

उत्तराखंड की रणजी ट्राफी में भागीदारी को लेकर बीसीसीआई और प्रशासकों की समिति (सीओए) के चेयरमैन विनोद राय आमने-सामने हो गए हैं। बीसीसीआई की विशेष आम सभा (एसजीएम) ने शुक्रवार को उत्तराखंड की रणजी ट्राफी में भागीदारी को मंजूरी नहीं दी।

विज्ञापन


वहीं विनोद राय ने बोर्ड के इस फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि उत्तराखंड इस सत्र में रणजी ट्राफी खेलेगा। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें इस मामले को देखने के लिए कहा है। इसके बाद ही उन्होंने राज्य में सहमति कमेटी का गठन एक साल के लिए किया है।

बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की अगुवाई में हुई एसजीएम में क्रिकेटरों के संशोधित वेतन सहित बिहार, उत्तर पूर्वी राज्यों और उत्तराखंड के रणजी ट्राफी में खेलने का मामला रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

-
एसजीएम ने सर्वसम्मति से बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों को रणजी ट्राफी में खेलने की मंजूरी प्रदान कर दी, लेकिन उत्तराखंड को उसने मंजूरी देने से इंकार कर दिया। बोर्ड के एक पदाधिकारी का कहना है कि उत्तराखंड को रणजी में खेलने की इजाजत कैसे दी जा सकती है?

वहां कोई एक संघ काम नहीं कर रहा है। संघों केे बीच आपस में कोई समन्वय नहीं बना है। ऐसे में उत्तराखंड को मंजूरी देना जायज नहीं होगा, लेकिन सीओए चेयरमैन विनोद राय इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

खास बात यह है कि बोर्ड की कार्यकारिणी की ओर से लिए गए फैसले बिना सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के लागू नहीं होंगे। बोर्ड के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने भी इस बात की घोषणा की कि कार्यकारिणी के फैसले सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ही लागू होंगे। ऐसे में एसजीएम में लिए गए सभी फैसले सुुप्रीम कोर्ट के सामने रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें