फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक, कामकाज को बोझ और भीड़ भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दो दिन बाद शनिवार को खुले बैंकों में कामकाज का बोझ रहने के साथ खाताधारकों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि सप्ताह का आखिरी दिन होने के चलते कुछ शाखाओं में लोगों की भीड़ कम रही। राष्ट्रीकृत बैंकों के बैंककर्मी बीते दो दिन तक बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ हड़ताल पर थे। जिसके चलते बैंकों में काम काज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 11 बजे एस्ले हॉल स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि बिना मास्क के आने वाले लोगों को बैंक शाखा में प्रवेश नहीं दिया गया। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन बैंकबंद होने से कामकाज का बोझ रहा। हालांकि दोपहर तक बैंक आने वाले लोगों की संख्या में कमी होने के चलते सभी काम आराम से हो गए। वहीं कॉन्वेंट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि कोरोनागाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें