फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के बाद अब उत्तराखंड में चिकनगुनिया का खतरा

Tue, 13 Sep 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
AS
विज्ञापन
डेंगू से डंक से जूझ रहे प्रदेश में अब चिकनगुनिया फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली में बड़ी संख्या में रोगी सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी इसको लेकर चिंता जताई जा रही है। स्वास्थ्य निदेशालय ने इस मामले में अलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों चिकनगुनिया का प्रकोप है। बड़ी संख्या में मरीज रोजाना सामने आ रहे हैं। दिल्ली से उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में लोगों का आवागमन बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में प्रदेश में भी चिकनगुनिया का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

डेंगू जैसा ही है चिकनगुनिया
डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बीमारियों के कारण, लक्षण और उपचार लगभग एक जैसे ही हैं। दोनों ही बीमारियां एडीज मादा मच्छर के काटने से होती हैं। दोनों मामलों में मरीजों को बुखार होता है और प्लेटलेट्स में कमी आती है। हालांकि चिकनगुनिया को डेंगू की तुलना में हल्का बुखार माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें