फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल के बाद सिलेंडर पर भी रुपये की मार

Fri, 02 Aug 2013 04:09 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी की जेब पर फिलहाल राहत पड़ती नजर नहीं आ रही है। पेट्रोल और डीजल ने तो आम आदमी का दम पहले ही निकाल दिया है अब रेस्टोरेंट में खाने की सोच रहे हैं तो जरा इधर भी नजर डाल लीजिए।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के बाद तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अब नॉन सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 44 और कामर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 75 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

हालांकि, रियायती घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस बढ़ोतरी को डालर के मुकाबले रुपये की कीमत में आई गिरावट का साइड इफेक्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। दून में अब नॉन सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 886 रुपये से बढ़कर 930 रुपये हो गई है।

वहीं कामर्शियल गैस सिलेंडर भी अब 1508 रुपये के बजाय 1583 रुपये में मिलेगा। दून एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल के अनुसार बृहस्पतिवार से ही नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


नए दाम
गैर रियायती घरेलू सिलेंडर : 930 रुपये
कामर्शियल सिलेंडर : 1583 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें