फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : विवाद के बाद दुल्हन ने फेरों से किया इनकार, दूल्हे पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप

Sat, 26 Jun 2021 10:46 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर के बारलोगंज स्थित एक पांच सितारा होटल में मोहाली पंजाब की दुल्हन और पुणे महाराष्ट्र के दूल्हे का शादी समारोह तय था। शादी समारोह की सभी तैयारियां पुरी हो गई थीं, लेकिन शुक्रवार को जब फेरे लेने का समय हुआ तो उससे पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक पांच सितारा होटल में बृहस्पतिवार की देर रात को एक विवाह समारोह में जमकर हंगामा हुआ। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया। दुल्हन ने शुक्रवार सुबह फेरे लेने से मना कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। अब मामले को महिला हेल्पलाइन भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


शहर के बारलोगंज स्थित एक पांच सितारा होटल में मोहाली पंजाब की दुल्हन और पुणे महाराष्ट्र के दूल्हे का शादी समारोह तय था। शादी समारोह की सभी तैयारियां पुरी हो गई थीं, लेकिन शुक्रवार को जब फेरे लेने का समय हुआ तो उससे पहले दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

इससे दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों में खूब वाद-विवाद हुआ। रिश्तेदार दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन ने फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। होटल के मैनेजर ने बताया कि होटल में दोनों पक्षों के 40 लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे। बताया कि कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक समारोह आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं, शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि दुल्हन ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है, जिसमें दूल्हे पर 50 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बताया कि शनिवार को पूरे मामले की रिर्पोट बनाकर महिला हेल्पलाइन में भेजी जाएगी। सूत्रों के अनुसार होटल में कोरोना गाइडलाइन के तहत समारोह हुआ या नहीं इसकी भी पुलिस जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें