नैनीताल में दोस्तों को झील किनारे की अपनी सेल्फी भेजने के बाद युवक ने ऐसा काम किया कि सब सकते में आ गए।
सेल्फी भेजने के बाद युवक ने और जीवन लीला समाप्त करने की सूचना देने के बाद अल्मोड़ा के सुंदरपानी बाराकोट निवासी दीपक कुमार ने झील में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह शनि मंदिर के पास नैनी झील में उतराता मिला। मल्लीताल पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए भेज दिया है। दीपक यहां एक होटल में काम करता था और 24 अप्रैल को लापता हो गया था।
पुलिस के अनुसार अल्मोड़ा जिले के जैती थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपानी बाराकोट निवासी दीपक कुमार (18) पुत्र अमर कुमार एक माह पहले नैनीताल आया था। यहां वह एक होटल में काम करने लगा। होटल मैनेजर राजू के अनुसार 24 अप्रैल को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे वह अचानक बिना बताए चला गया। जब काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो होटल संचालक ने उसके गायब होने की सूचना परिजनों को दी।