फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के बाद देवभूमि में आएंगे भाजपा के ये दिग्गज

Wed, 18 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार इन दिनों अति विशिष्ट अतिथियों के स्वागत सत्कार की तैयारियों में जुटी है। दिवाली के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ आएंगे। उसके बाद उनका 26 अक्तूबर को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


सूबे की सरकार मोदी के सत्कार की तैयारियों से फारिग होगी तो उसके बाद वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों और आला अधिकारियों की आवभगत में जुट जाएगी। अति विशिष्ट महानुभावों के उत्तराखंड दौरे के चलते शासन स्तर पर तैयारी बैठकों के दौर चल रहे हैं।

दरअसल, 17 सालों में पहली बार उत्तराखंड को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। तीन नवंबर को देहरादून में यह महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। बैठक वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
विज्ञापन


इसमें मेजबान राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह हिस्सा लेंगे। चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रतिभागी राज्यों के दो-दो कैबिनेट मंत्री भी बैठक में शरीक होंगे।
विज्ञापन

चारों राज्यों के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

rajnath singh
उनके अलावा केंद्रीय गृह सचिव के अलावा चारों राज्यों के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी रहेंगे। गत 16 अक्तूबर को मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बैठक की तैयारी की समीक्षा की जिसमें आतिथ्य, सुरक्षा और एजेंडे के लेकर चर्चा हुई। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियों दे दी गई हैं।

सामरिक और प्रांतीय मुद्दों पर होगा मंथन
मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन होगा। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड सामरिक महत्व से जुड़े मुद्दों को उठा सकता है। पलायन और आपदा से जुड़े मुद्दों के जरिये सीमांत इलाकों में सुरक्षा चौकसी को बढ़ाने की वकालत हो सकती है। इसके अलावा पुलिस के आधुनिकीकरण और परिसंपत्तियों से जुड़े लंबित मसलों पर भी चर्चा हो सकती है।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक तीन नवंबर को होगी। बैठक का एजेंडा जल्द तय कर लिया जाएगा। बैठक की अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
- चंद्रेश यादव, अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें