सोमवार रात उत्तराखंड के हल्द्वानी में शादी के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। भोटिया पड़ाव पुलिस के हस्तक्षेप करने पर प्रेमी युगल रामनगर से लौटकर पुलिस चौकी पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर प्रेमी के पिता ने जहर खा लिया।
वह बेटे के शादीशुदा लड़की को भगाने से क्षुब्ध था। प्राथमिक इलाज के बाद वह ठीक हैं। अमृतसर पंजाब निवासी एक युवक हल्द्वानी स्थित आवास विकास कालोनी की एक युवती से शादी के लिए परिवार समेत आया था।
उसके आवास विकास कालोनी मौसा के घर से बारात युवती के घर गई और शादी के बाद बारात विदा भी हो गई। रात को दुल्हन ने अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात की। परिवार के सदस्य जब पौने एक बजे सोने लगे।
तभी मौका पाकर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ बाइक से भाग निकली। देर रात दुल्हन के भागने की सूचना भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को दी गई।
चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने फोन कर प्रेमी से बात की तो पुलिस की आवाज सुनते ही प्रेमी दुल्हन को लेकर सुबह भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी पहुंच गया।