फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: प्रदेशभर में चल रही पेयजल योजनाओं पर महंगाई के बाद अब जीएसटी का अड़ंगा, जानिए कितने प्रतिशत बढ़ी

Mon, 08 Aug 2022 10:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों जल जीवन मिशन के तहत चल रहीं पेयजल योजनाओं में निर्माण सामग्री के दाम काफी बढ़ गए थे। इससे ठेकेदारों ने काम से हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में शासन स्तर से सभी योजनाओं की डीपीआर संशोधित की गई थी। ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया लेकिन एक बार फिर उनके लिए मुश्किल पैदा हो गई है।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेशभर में चल रही पेयजल योजनाओं पर महंगाई के बाद अब जीएसटी का अड़ंगा लग गया है। हाल ही में इन योजनाओं में जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि पेयजल विभाग का कहना है कि जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों जल जीवन मिशन के तहत चल रहीं पेयजल योजनाओं में निर्माण सामग्री के दाम काफी बढ़ गए थे। इससे ठेकेदारों ने काम से हाथ खड़े कर दिए थे। बाद में शासन स्तर से सभी योजनाओं की डीपीआर संशोधित की गई थी। ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया लेकिन एक बार फिर उनके लिए मुश्किल पैदा हो गई है।

दरअसल, पिछले दिनों जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद इन कामों में जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गईं। इससे ठेकेदारों का खर्च बढ़ गया है। अब ठेकेदारों ने फिर पेयजल निगम का दरवाजा खटखटाया है। उनकी मांग है कि इस जीएसटी की बढ़ी हुई दर की प्रतिपूर्ति निगम के स्तर से ही की जाए।
विज्ञापन


वहीं, करीब 17 डीपीआर अभी तैयार हो रही हैं, उनमें भी अब जीएसटी की इस दर के हिसाब से संशोधन करना होगा। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि ठेकेदारों से इस संबंध में वार्ता हो गई है। उन्हें फिलहाल अपना काम जारी रखने को कहा गया है। मामले में शासन स्तर से जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

2024 तक पूरी होनी है हर घर जल की योजना

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल से जल के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत 2019 में की थी। इस योजना को 2024 तक पूरा किया जाना है। उत्तराखंड में भी करीब 13 लाख घरों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाना है, जिसके सापेक्ष अभी तक करीब सात लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कनेक्शन देने के साथ ही सभी योजनाओं की डीपीआर बनाकर पेयजल लाइन बिछाने का काम भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें