फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स चेंज कराकर युवती ने धूमधाम से रचाई अपनी सहेली से शादी, परिवार वालों ने भी दिया आशीर्वाद

Thu, 14 Dec 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर/देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बेपनाह मोहब्बत की इंतहा इसे ही कहेंगे कि युवती को अपनी सहेली से प्यार हुआ तो उसने अपना सेक्स ही बदल डाला। इसके बाद दोनों ने धूमधाम से शादी की। शहर की एक युवती मधु (परिवर्तित नाम) सेक्स चेंज कराकर युवक बन गई और अपनी एक सहेली सोनिया (परिवर्तित नाम) से शादी रचा  ली।
विज्ञापन


दोनों काफी लंबे समय से एक साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दोनों ने देहरादून के एक विवाह मंडप में शादी कर ली। इस शादी में इनके परिवार के अलावा परिचित और जिले कई गण्यमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

फेसबुक पर इस शादी के फोटो भी डाले गए हैं। जनपद के लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं। दोनों की शादी की फोटो बहुत तेजी से बिजनौर के व्हाट्सएप ग्रुपों व फेसबुक पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में लंबे समय से दोस्ती थी और एक ही साथ एक घर में ही रह रही थी। परिचितों के अनुसार दोनों ने 11 दिसंबर को एक दूसरे को माला पहनाई और सात फेरे लिए। शादी में परिवारजनों के साथ काफी संख्या में मिलने वाले और परिचित भी शामिल हुए।

शादी में शामिल होने वालों को कहना है कि शादी का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया है। विवाह से दोनों के परिवारीजन भी खुश है। जानकारी मिली कि दोनों में से एक लड़की ने हाल ही में आपरेशन कराकर अपना सेक्स चेंज करा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें