पिछले दिनों वीकेंड पर नैनीताल जाम के झाम से जूझता रहा। इससे प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई थी। सोमवार और मंगलवार से ट्रैफिक धीरे-धीरे पटरी पर लौटता दिखा। लोगों का कहना है वीकेंड पर सैलानियों के उमड़ने से फिर जाम लग सकता है। उन्होंने प्रशासन से अभी से तैयारी करने की मांग की है।
पर्यटक स्थलों में चहलकदमी बढ़ी
मंगलवार को पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पंत पार्क सहित माल रोड में सैलानियों चहलकदमी अधिक रही। नैनीताल चिड़ियाघर में 2652, केव गार्डन में 850, केबल कार में 950, वाटरफॉल में 902 पर्यटक पहुंचे। नैनी झील में कई सैलानियों ने बोटिंग का आनंद लिया।