पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो घटनास्थल से सटी निर्माणाधीन सुरक्षा एनक्लेव कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में मृतका कालोनी के चौकीदार मेवालाल पुत्र मोहन निवासी सिधिया पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी यूपी के साथ दिखाई दी थी।
पुलिस जब कालोनी में पहुंची तो चौकीदार गायब मिला। बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पतंजलि फेज एक के पास चौकीदार को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ में चौकीदार ने घटनाक्रम का खुलासा किया। एसओ दीपक कठैत ने बताया कि महिला की जान पहचान चौकीदार से थी। एक नवंबर को चौकीदार ने उसे रात को अपने पास बुलाया था। उस दौरान कालोनी में मजदूरी करने वाला बनिया उर्फ गुलजार निवासी गांव घोड़ेवाला बहादराबाद एवं उसके गांव के ही नूर आलम एवं कुर्बान भी मौजूद थे।
बाद में बनिया, आलम एवं कुर्बान चले गए। इसके बाद चौकीदार पिंकी को गोदाम में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। मगर पिंकी ने इसका विरोध किया। इससे गुस्साए चौकीदार ने फावड़े के बिंटे (पिछले लकड़ी के हिस्से) से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद चौकीदार ने बनिया उर्फ गुलजार को मौके पर बुलाकर शव को ले जाकर खेत में छिपा दिया। बताया कि दूसरे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।