आरोप है कि शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे दो सीनियर छात्रों ने उसे दूध पीने के बहाने बुलाया और कुकर्म किया। जानकारी मिलने पर माता-पिता दिल्ली से हल्द्वानी आए और कोतवाल विक्रम सिंह राठौर को इसकी जानकारी दी।
कोतवाल के निर्देश पर पुलिस ने बच्चे का बेस अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि दोनों आरोपी बालिग हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 377, 506, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।