फार्मास्युकिटल शिक्षा व अनुसंधान संस्थान की शाखा
बीएचईएल की खाली भूमि मिले
राज्य सरकार हरिद्वार में बीएचईएल की खाली 457 एकड़ भूमि सिडकुल के विस्तार के लिए और 35 एकड़ भूमि मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क के लिए चाहती है। केंद्र से यह भूमि सिडकुल को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया गया है।
मानस मंदिर माला मिशन
केंद्र सरकार से चारधाम की तर्ज पर कुमाऊं मंडल में वहां के पौराणिक स्थलों व मंदिरों को जोड़ने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के प्रस्ताव की मंजूरी की मांग की गई है।
चमोली-पिथौरागढ़ के बीच टनल
केंद्र को चमोली और पिथौरागढ़ जिलों को तीन टनल से जोड़ने का प्रस्ताव सौंपा गया है। केंद्र से इसका सर्वे कराने एवं बजट जारी करने का अनुरोध किया गया है।
देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा
केंद्र सरकार से देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा करने का अनुरोध किया गया है। एयरस्ट्रिप से हवाई सेवा संचालित करने की निविदा भी हो चुकी है। केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर की तर्ज पर उत्तराखंड को 2000 करोड़ का बागवानी पैकेज देने का अनुरोध किया गया है। केंद्र से जीएसटी मुआवजे की अवधि बढ़ाने की मांग की गई है।