फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DIG ऑफिस आया बुजुर्ग रहस्यमयी ढंग से गायब

Thu, 06 Aug 2015 10:09 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर डीआईजी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराने आया बुजुर्ग रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के बाद से नहीं पहुंचे घर
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र निवासी बुजुर्ग शफी मुहम्मद (60) ने तीन दिन पहले डीआईजी ऑफिस स्थित एसआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह टर्नर रोड स्थित डेढ़ बीघा भूमि के केयरटेकर हैं।

कुछ लोगों इस भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं। शिकायत देकर बुजुर्ग वापस हो गए, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं लगा तो बेटे आफताब राव ने आईजी संजय गुंज्याल से मिलकर अपने पिता के गायब होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज
क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आईजी ने पुलिस टीम को शफी मुहम्मद का जल्द से जल्द पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें