फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: चैंपियन के बाद अब विधायक उमेश कुमार का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जानिए पूरा ममाला

Wed, 29 Jan 2025 05:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है।
विज्ञापन
उमेश शर्मा और प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक चैंपियन के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के बाद अब विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। साथ ही दोनों के समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए बवाल के बाद पुलिस लगातार एक्शन कर रही है। सोमवार को पुलिस की ओर से चैंपियन और उनके परिवार के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी। इसके बाद नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए थे। अब पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के शस्त्र लाइसेंसी निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद विधायक उमेश का भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।

पुलिस इन शस्त्रों को भी जब्त कर रही है। वहीं, पुलिस दोनों के समर्थकों पर लगातार शिकंजा कस रही है। रुड़की पुलिस ने दोनों के 300 समर्थकों को मुचलका पाबंद किया है। साथ ही अन्य समर्थकों को भी मुचलका पाबंद करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पुलिस दोनों के समर्थकों के पास शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस इनके शस्त्र निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजेगी। इसके बाद शस्त्र लाइसेंस निरस्त होने के साथ ही जब्त भी होंगे।I 

Uttarakhand ITBP Scam: बड़ा खुलासा...चीन सीमा पर मोर्चा निर्माण के लिए पत्थरों की ढुलाई में भी हुई हेराफेरी

ये है पूरा मामला

बता दें कि रविवार को पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर गोली चलाने के बाद माहौल गर्मा गया था। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल ले जाते हुए दिखाए दिए थे। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका था। इस मामले में दोनों के समर्थकों में टकराव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद दोनों के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच पुलिस चैंपियन को गिरफ्तार करते हुए देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले गई। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां विधायक उमेश कुमार को जमानत मिल गई। वहीं,  पूर्व विधायक चैंपियन को जेल 14 दिन की हिरासत में जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें