फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: शादी समारोह में हुआ झगड़ा, घर आकर घोंप दिया युवक को चाकू

Mon, 14 Oct 2024 10:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

घटना गत 10 अक्तूबर को हुई थी। पीड़ित के परिजनों ने इस मामले में रविवार को पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
चाकू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी समारोह में झगड़े के बाद एक व्यक्ति इतना आग बबूला हो गया कि उसने घर आकर युवक से झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच उसने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी पुलिस से बर्खास्त सिपाही बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना गत 10 अक्तूबर को हुई थी। पीड़ित के परिजनों ने इस मामले में रविवार को पुलिस को शिकायत की। आजाद नगर कॉलोनी कांवली रोड निवासी राय सिंह गुसाईं ने बताया कि गत 10 अक्तूबर को रात नौ बजे आजाद नगर के सामने शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें उनका बेटा संदीप गुसाईं भी शामिल था। इस बीच कमल थपलियाल भी पहुंच गया। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद संदीप अपने घर आ गया। कुछ देर बाद कमल थपलियाल चाकू लेकर उनके घर आ धमका। उसने संदीप को बुलाया और गालियां देने लगा।

Operation Smile: उत्तराखंड में दो महीने के लिए कल से शुरू होगा ऑपरेशन स्माइल...तलाशे गए 5981 गुमशुदा लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच थपलियाल ने संदीप को चाकू मार दिया। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है, फिलहाल वह घर से भाग गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें