फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 25 साल बाद हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया

Thu, 02 Aug 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
इसी हथिनी ने दिया जन्म - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के कालागढ़ प्रभाग में बृहस्पतिवार को पालतू हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है।

विज्ञापन


पार्क प्रशासन ने बच्चे का नामकरण धूमधाम से करने का निर्णय लिया। सीटीआर के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि फरवरी में कर्नाटक से चार नर, पांच मादा हाथी मंगाए गए थे। इनमें से कंचंभा हथिनी ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे स्वस्थ नर बच्चे को जन्म दिया। हाथियों का कुनबा बढ़ने से पार्क प्रशासन में खुशी है।
विज्ञापन


इससे पहले करीब 25 साल पूर्व ढिकाला रेंज में पवनपरी नाम की हथिनी ने मादा बच्चे का जन्म दिया था, जिसका नाम अलबेली रखा गया था, जो पर्यटकों को घुमाने, पार्क की गश्त में मददगार बन रही है। कॉर्बेट के निदेशक राहुल ने बताया कि नवजात शिशु का नामकरण धूमधाम से होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें