फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी मैरीकॉम, सोनिया-सरिता करेंगी भारतीय दल की अगुआई

Sat, 16 Mar 2019 09:11 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैरी कॉम - फोटो : file photo
विज्ञापन

महान महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने बड़ी प्रतियोगिताओं की तैयारी के मद्देनजर एशियाई महिला चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और उनकी अनुपस्थिति में विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सोनिया चहल बैंकाक में 16 से 27 अप्रैल तक होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगी। 

विज्ञापन


छह बार की विश्व चैम्पियन मेरीकाम इस साल के अंत में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप पर ध्यान लगाना चाहती हैं। उन्होंने वियतनाम में 2017 सत्र में भारत को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया था। मैरीकॉम की अनुपस्थिति में सोनिया और विश्व चैम्पियनशिप की पूर्व स्वर्ण पदकधारी सरिता देवी और पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन निखत जरीन भारतीय दल की चुनौती की जिम्मेदारी संभालेंगी। 

इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय ट्रायल के बाद काफी युवा प्रतिभाओं ने टीम में जगह बनाई, जिसमें 46 मुक्केबाजों ने शिरकत की। स्ट्रैंद्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की शुरूआत करने वाली निखत ने पिंकी रानी को 4-1 से मात देकर 51 किग्रा ट्रायल के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। पिंकी रिजर्व मुक्केबाज होंगी। 
विज्ञापन


हरियाणा की दो बार की युवा विश्व चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदकधारी नीतू 48 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी जिन्होंने ट्रायल में मंजू रानी को 5-0 से मात दी। सोनिया 57 किग्रा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी जिन्होंने ट्रायल के फाइनल में साक्षी को 5-0 से मात दी। 

अनुभवी सरिता ने 60 किग्रा में परवीन को 4-1 से हराकर टीम में जगह सुनिश्चित की। भारत की 64 किग्रा में उम्मीद पंजाब की सिमरनजीत कौर और 69 किग्रा में निगाहें असम की लवलीना बोरगोहेन पर टिकी होंगी। 

पिछले चरण में भारतीय महिला टीम ने कुल सात पदक जीते थे जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य शामिल थे। पहली बार पुरूषों और महिला वर्ग की प्रतियोगिता एक साथ करायी जाएगी।

विज्ञापन

टीम इस प्रकार है : 

48 किग्रा : नीतू, मंजू रानी 
51 किग्रा : निखत जरीन, पिंकी रानी 
54 किग्रा : मनीषा, मीनाकुमारी 
57 किग्रा : सोनिया चहल, साक्षी 
60 किग्रा : सरिता देवी, परवीन 
64 किग्रा : सिमरनजीत कौर, पी बासुमतारी 
69 किग्रा : लवलीना बोरगोहेन, अंजलि तुशीर 
75 किग्रा : नुपुर, पूजा 
81 किग्रा : पूजा रानी, नंदिनी 
81 किग्रा से अधिक : सीमा पूनिया, कविता चहल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें