रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय टी-20 सीरीज के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए दून पुलिस को खर्च मिलने में पेच फंसता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक अफगान क्रिकेट बोर्ड ने मांगे गए 94 लाख रुपये देने से इनकार कर दिया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन दिवसीय टी-20 शृंखला चल रही है। इस शृंखला का आयोजन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड करा है और दून पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अफगानिस्तान का होम ग्राउंड भी है। इसके लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के आने से सीरीज खत्म होने तक (कुल 23 दिन) सुरक्षा का जिम्मा दून पुलिस पर है। चूंकि यह एक निजी आयोजन है।
इस लिहाज से नियमानुसार पुलिस बल की सैलरी का बड़ा हिस्सा आयोजनकर्ता को ही वहन करना होता है।