फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए संबद्ध कॉलेजों को पहले देनी होगी छात्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- दून अस्पताल प्रबंधन ने संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक



दून अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ की क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए अब संबद्ध कॉलेजों को पूर्व में छात्रों की सूची और प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा। बुधवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान अस्पताल और कॉलेजों के बीच प्रशासनिक वार्ता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया।

दून अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए दो निजी नर्सिंग कॉलेजों के साथ समझौता ज्ञापन है। इन संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए आते हैं। ऐसे में कभी-कभी इन छात्रों की अलग-अलग विभागों में ड्यूटी का रोस्टर बनाने में अस्पताल प्रबंधन को काफी परेशानी आती है। ऐसे में अब अस्पताल प्रबंधन की ओर से दोनों ही संस्थानों के प्रतिनिधियों को क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए छात्रों की सूची और प्रशिक्षण शुल्क पूर्व में ही उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे अस्पताल प्रबंधन को छात्रों की अलग-अलग विभागों में नियुक्ति के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया नर्सिंग कॉलेज और अस्पताल प्रबंधन के बीच प्रशासनिक वार्ता के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें