II
आयुष्मान योजना को लेकर आ रही सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए की वार्ता
I
I
I
I राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) की टीम बुधवार को दून अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर आयुष्मान को लेकर उत्पन्न हो रही सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए वार्ता की। एसएचए की ओर से आयुष्मान योजना के तहत उपचार लेने वाले मरीजों के लिए तय की गई कुछ नई गाइडलाइन के बारे में भी बताया गया।
I
I
I
Iदून अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत उपचार लेने वाले करीब दो हजार मरीजों की फाइलें एसएचए ने अधूरी जानकारी का हवाला देते हुए लौटा दी हैं। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन का करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान रोक दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागों के चिकित्सकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान चिकित्सकों को आयुष्मान की लंबित फाइलों का पेपर वर्क पूरा करने का निर्देश दिया गया था। बुधवार को एसएचए के अधिकारी स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अटकी फाइलों की अपने स्तर पर समीक्षा की।
I
Iदून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि आयुष्मान की लंबित फाइलों को पेपर वर्क पूरा किया जा रहा है। अब से आयुष्मान योजना के तहत उपचार लेने वाले मरीजों का पहले एसएचए को संपूर्ण ब्योरा भेजा जाएगा। अनुमोदन के बाद ही मरीज का उपचार शुरू किया जाएगा।I