फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के इस ‘फादर’ को चाहते हैं साढ़े तीन लाख लोग

Mon, 22 Jun 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के 'फादर्स' को यू-ट्यूब पर दो लाख लोग देख चुके हैं, जबकि फेसबुक पर डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि यह एक विज्ञापन है, जिसमें फादर्स की महत्ता को दर्शाया गया है। खास बात यह है कि इस विज्ञापन को दून की कोपल नैथानी ने बनाया है और फादर्स की भूमिका में भी दून के ही लोगों को दर्शाया गया है। यही नहीं दून की विभिन्न लोकेशन में ही इसे शूट किया गया है।

विज्ञापन में पिता की भूमिका निभाने वाले सतीश शर्मा ने बताया कि विज्ञापन के लिए ऑडीशन दून में ही हुए थे। विज्ञापन में कुल 38 लोगों ने काम किया है। इसे दून की कोपल नैथानी ने बनाया है, जिनका राजपुर रोड पर ही आवास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकू फिल्म में कर चुकी है काम

कोपल ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल से ही पढ़ाई की है एवं विज्ञापन में कोपल की शिक्षिका रही सुजाता पॉल ने भी काम किया है।

मालूम हो कि कोपल इससे पहले पिकू फिल्म में भी काम कर चुकी है। विज्ञापन में गुच्चू पानी, सहस्त्रधारा रोड स्थित संग्रीला हिल्स (घर) सहित अन्य क्षेत्र साफ दिखाई दे रहे हैं।

बच्चों ने दिए गिफ्ट
रविवार को फादर्स-डे के लिए बच्चों ने खास तैयारी की थी। किसी ने पापा के लिए खूबसूरत कार्ड लिया था, तो किसी ने चॉकलेट और अन्य उपहार। वहीं मौसम ने साथ दिया तो बच्चों ने पापा संग खूब आनंद उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें