इन विश्वविद्यालयों व इनके संबद्ध कॉलेजों में समर्थ से दाखिले
- दून विश्वविद्यालय
- कुमाऊं विवि व इससे संबद्ध कॉलेज
- श्रीदेव सुमन विवि परिसर व संबद्ध सभी कॉलेज
- सोबन सिंह जीना अल्मोड़ा विवि व संबद्ध सभी कॉलेज
ये है वेबसाइट : https://ukadmission.samarth.ac.in/
ऐसे होगा समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण
सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। अपना नाम, जन्मतिथि, ई-मेल, मोबाइल नंबर भरें और पासवर्ड डालें। आपका पंजीकरण होने के बाद यूजर नेम और पासवर्ड बन जाएगा। अब प्रोफाइल पर जाएं और अपनी डिटेल, फोटो, हस्ताक्षर व अन्य संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। इसे सबमिट करें। ऑनलाइन फीस जमा करें। इसके बाद अपना आवेदन पत्र पूरा करें और सबमिट कर दें।
12वीं के बाद उच्च शिक्षा में उत्तराखंड सबसे आगे
मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2030 तक 12वीं के बाद उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड में 12वीं के बाद 46 प्रतिशत से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनजाति के 52 प्रतिशत से ज्यादा, छात्राएं 47 प्रतिशत से ज्यादा, अनुसूचित जाति के छात्र 42 प्रतिशत से ज्यादा उच्च शिक्षा ले रहे हैं जो कि तमिलनाडु से भी अच्छा स्कोर है।
एक माह में सभी विवि का दीक्षांत समारोह
मंत्री ने बताया कि चूंकि छात्रों को पढ़ाई के लिए कम से कम 180 दिन का शिक्षण जरूरी है, इसलिए अब दीक्षांत समारोह भी एक माह के भीतर किए जाएंगे। राज्यपाल ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के लिए एक माह तय कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें...Kedarnath: 15 जून तक नए पंजीकरण पर रोक, सीएम धामी ने की मौसम को देखकर यात्रा करने की अपील
मोबाइल पर पढ़ें 20 लाख किताबें
बताया कि सरकारी कॉलेजों, विवि में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ई-ग्रंथालय तैयार किया गया है। मंत्री रावत ने बताया कि इसमें 20 लाख किताबें उपलब्ध हैं जो कि छात्र अपने मोबाइल पर कभी भी पढ़ सकेंगे।