फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दो दिन के भीतर समर्थ पोर्टल से पूरे करने होंगे दाखिले, शासन ने कॉलेजों को दिया दो दिन का समय

Fri, 18 Aug 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एडमिशन लेने वाले छात्रों का डाटा अपलोड करने, एडमिशन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए शासन ने संस्थानों को 19 अगस्त तक का समय दिया है। कॉलेजों को पूरी जानकारी इस तिथि तक हर हाल में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तीन राज्य विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया दो दिन के भीतर पूरी करनी है। दाखिले हुए छात्रों की पूरी जानकारी इसी समयावधि में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। इस साल करीब 90 हजार छात्रों के स्नातक में पंजीकरण का अनुमान है।

शासन ने श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि व कुमाऊं विवि व इनसे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की थी। इस दौरान जो भी ऑफलाइन दाखिले हुए हैं, उनकी जानकारी कॉलेजों को समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। जानकारी के मुताबिक, 90 हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराए हुए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कोटद्वार में कार खाई में गिरने से एक की मौत, यमुनोत्री के पास पहाड़ी से फिसलकर बुजुर्ग की गई जान
विज्ञापन


इनमें से एडमिशन लेने वाले छात्रों का डाटा अपलोड करने, एडमिशन प्रक्रिया संपन्न करने के लिए शासन ने संस्थानों को 19 अगस्त तक का समय दिया है। अपर सचिव प्रशांत आर्य की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कॉलेजों को पूरी जानकारी इस तिथि तक हर हाल में समर्थ पोर्टल पर अपलोड करनी है। माना जा रहा है कि इसके बाद ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से हुए दाखिलों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें