फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में इस साल भी पुरानी फीस पर होंगे दाखिले, शासन ने जारी किए आदेश

Tue, 11 Oct 2022 03:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस, एमएस, बीडीएस समेत पैरामेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के फीस तय की जाती है। लेकिन समिति ने अभी तक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए फीस का तय नहीं की है। जिससे मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग लटकी पड़ी थी।
विज्ञापन
फीस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमबीबीएस, एमएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में पुरानी फीस पर ही दाखिले होंगे। शुल्क नियामक समिति की ओर से फीस का निर्धारण न होने से शासन ने पुरानी फीस पर दाखिला करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग की ओर से गठित शुल्क नियामक समिति की ओर से निजी मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस, एमएस, बीडीएस समेत पैरामेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के फीस तय की जाती है। लेकिन समिति ने अभी तक शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए फीस का तय नहीं की है। जिससे मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग लटकी पड़ी थी।

इस देखते हुए शासन ने निजी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को पिछले सत्र 2021-22 की फीस के आधार पर दाखिले करने के आदेश दिए हैं। शासन ने आदेश में स्पष्ट किया कि शुल्क नियामक समिति की ओर से फीस की दरें बढ़ाई या कम की जाती है। उसे लागू किया जाएगा। पुरानी और नई फीस में कोई अंतर आता है तो उसका समायोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेजों में फीस का निर्धारण उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से गठित समिति के माध्यम से किया जाता है। अभी तक समिति ने फीस तय नहीं की है। जब तक समिति की ओर से फीस तय नहीं की जाती है तब तक मेडिकल और डेंटल में पुरानी फीस पर दाखिले किए जाएंगे। -डॉ. आर.राजेश कुमार, प्रभारी सचिव स्वास्थ्य

ये भी पढ़ें...Dehradun:  सीएम धामी की तस्वीर पर हरीश रावत ने लिखा- वाह क्या अंदाज है! जानिए कांग्रेसियों को दी क्या नसीहत
 
विज्ञापन

ये है कॉलेजों का शुल्क 
  •    सरकारी मेडिकल कॉलेज: बगैर बांड 1.45 लाख  व बांड के तहत 50 हजार रुपये सालाना। बांड की व्यवस्था अभी सिर्फ श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में।
  •     एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज: स्टेट कोटा के तहत 9.78 लाख व मैनेजमेंट कोटा में 13.22 लाख रुपये सालाना।
  •     एचआइएमएस जौलीग्रांट: मैनेजमेंट कोटा के  तहत 18 लाख रुपये सालाना। राज्य के स्थाई निवासी 40 प्रतिशत छात्रों को फीस में 26 प्रतिशत की छूट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें