ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : एक दिसंबर 2018
प्रवेश परीक्षा की तिथि : छह जनवरी 2019
मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल लेटर जारी होने की तिथि : चार फरवरी 2019
मेडिकल परीक्षण की संभावित तिथि : 11 फरवरी 2019
मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी होने की तिथि : 11 मार्च 2019
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं डिफेंस श्रेणी : 400 रुपये
एससी, एसटी : 250 रुपये
यह है वेबसाइट :
www.sainikschooladmission.in
कक्षा छह के एडमिशन के लिए पेपर में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गणित के 50 सवाल, सामान्य ज्ञान के 25 सवाल, भाषा के 25 सवाल, इंटेलीजेंस के 25 सवाल होंगे। कक्षा नौ के एडमिशन के लिए 400 अंकों का पेपर होगा।
इसमें गणित के 50, अंग्रेजी के 25, इंटेलिजेंस के 25, सामान्य विज्ञान के 25 और सोशल स्टडीज के 25 सवाल होंगे। कक्षा छह का पेपर अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम भाषा में होगा जबकि कक्षा नौ का पेपर केवल अंग्रेजी में होगा।