फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission 2020 : देहरादून के कॉलेजों में इसी सप्ताह बजेगी दाखिलों की घंटी

Thu, 23 Jul 2020 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
देहरादून के कॉलेजों में 12वीं के बाद दाखिलों की राह खुलने जा रही है। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के बाद अब डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज भी इसी सप्ताह दाखिलों की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर देगा। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन


एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीते सप्ताह से ग्रेजुएशन में दाखिलों की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उधर, डीएवी कॉलेज ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कॉलेज में बैठक बुलाई गई। बैठक में दाखिलों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि दाखिलों की तैयारी की जा रही है। सप्ताह भर में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन मेरिट के आधार पर ही दाखिले होंगे। जल्द ही इसका प्रॉस्पेक्टस जारी होगा।
विज्ञापन


डीबीएस पीजी कॉलेज ने भी एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दो दिन बाद रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। इस बार भी एडमिशन ऑनलाइन होंगे। साथ ही फीस भी ऑनलाइन जमा कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें